विश्व कप से टीम के बाहर होने के बाद कार्लोस क्विरोज ने घाना के कोच का पद छोड़ा
घाना की पहले नॉकआउट मैच में कोलंबिया के खिलाफ 0-1 की हार के साथ फुटबॉल विश्व कप से बाहर होने के बाद टीम के कोच कार्लोस क्विरोज ने अपना पद छोड़ दिया। रविवार देर रात देश के नाम एक इंस्टाग्राम पोस्ट में क्विरोज ने लिखा हम पूरी तरह से खेल से संतुष्ट होने का दावा नहीं कर सकते लेकिन हम गर्व से कह सकते हैं कि हमने घाना का मान बढ़ाया और फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर ‘ब्लैक स्टार्स’ का सम्मान और विश्वसनीयता फिर से हासिल की। जब अप्रैल में 73 वर्षीय पुर्तगाली कोच को ओटो एडो की जगह...