सर्दी से जकड़ रहा है शरीर तो अरंडी का तेल देगा जबरदस्त राहत
आयुर्वेद में कुछ ऐसे चमत्कारी और पोषण देने वाले तेलों के बारे में बताया गया है, जो त्वचा की केवल बाहरी देखभाल तक ही सीमित नहीं है, बल्कि शरीर के भीतर तक जाकर संतुलन स्थापित करते हैं। ऐसा ही एक तेल है अरंडी का तेल, जिसे आयुर्वेद में मन, शरीर और कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने का श्रेय दिया है। यह शरीर में दोषों को संतुलित करने से लेकर मन को शांत करता है। अरंडी के तेल को आयुर्वेद में वात दोष का नाशक बताया गया है। इसके साथ ही अरंडी का तेल रूखेपन, जकड़न, थकान और मन को शांत करने...