अचानक राजाजी याद आ गए
तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव है तो अचानक राजाजी यानी चक्रर्ती राजगोपालाचारी याद आ गए। राष्ट्रपति भवन में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई है। इसमें कोई बुराई नहीं है। राजाजी के नाम से सत्ता के केंद्र में यानी रायसीना की पहाड़ियों पर सड़क बनी हुई है और उनको सम्मान मिलना ही चाहिए। यह अलग बात है कि चुनाव के समय राज्यों के महापुरुष याद आते हैं। पिछले लोकसभा चुनाव के समय चौधरी चरण सिंह और कर्पूरी ठाकुर याद आए थे तो दोनों को भारत रत्न मिला। पश्चिम बंगाल में चुनाव है तो बंकिम बाबू भी याद आ रहे हैं और रामकृष्ण...