‘मैं कप्तान के तौर पर फेल रही’, श्रीलंका के खराब प्रदर्शन से निराश कप्तान चमारी अटापट्टू
महिला टी20 विश्व कप 2026 में श्रीलंका का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। वेस्टइंडीज के खिलाफ मिली टूर्नामेंट की दूसरी हार के साथ ही श्रीलंका की राह काफी मुश्किल हो गई है। टीम की लगातार नाकामी से कप्तान चमारी अटापट्टू बेहद निराश हैं और उन्होंने इसके लिए खुद को ही जिम्मेदार ठहराया है। मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, "यह दुख शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मुझे लगता है कि मैंने नेशनल टीम के लिए लगभग 18 साल खेला, लेकिन मैं कभी भी टीम को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंचाने में सफल नहीं हो सकी। भले...