दिल्ली के चांदनी चौक में तीन मंजिला इमारत ढही, दो की मौत
दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में बृहस्पतिवार सुबह निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढहने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 अन्य के मलबे में फंसे होने की पुष्टि हुई है। इस हादसे में कई और लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हादसा चावड़ी बाजार मेट्रो स्टेशन के पास शीश महल की गली सितारा में हुआ। दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, उसे सुबह करीब 9:50 बजे पैवलान इलाके से इमारत ढहने की सूचना मिली। इसके बाद दमकल की छह गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। बचाव दल मलबे में दबे लोगों की...