गर्मियों में विशेष लाभदायक चंद्रभेदन प्राणायाम
गर्मियों के बढ़ते तापमान में शरीर की गर्मी कम करने और मन को शांत रखने के लिए चंद्रभेदन प्राणायाम बहुत उपयोगी साबित होता है। योग विशेषज्ञों के अनुसार, यह प्राणायाम गर्मी के मौसम में विशेष रूप से लाभदायी है। यह न सिर्फ शरीर को ठंडक प्रदान करता है बल्कि मन को भी स्थिर और शांत बनाता है। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, चंद्र भेदन प्राणायाम मुख्य रूप से बाएं नासाछिद्र से सांस लेने और दाएं नासाछिद्र से सांस छोड़ने की प्रक्रिया पर आधारित है। यह प्राणायाम पित्त दोष को संतुलित करने में मदद करता है, जिससे गर्मी के...