चार्ली किर्क के शूटर की तलाश जारी
रूढ़िवादी राजनीतिक कार्यकर्ता चार्ली किर्क के शूटर की तलाश अभी भी जारी है। इसी बीच, एफबीआई निदेशक काश पटेल ने बताया कि इस मामले में हिरासत में लिए गए एक व्यक्ति को रिहा कर दिया गया है। पटेल ने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "हिरासत में लिए गए व्यक्ति को कानून प्रवर्तन एजेंसियों द्वारा पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया है। हमारी जांच जारी है और हम पारदर्शिता के हित में जानकारी जारी करते रहेंगे। 31 वर्षीय किर्क बुधवार (अमेरिकी समय) को यूटा वैली विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम के दौरान भाषण दे रहे थे, तभी गोलियां चलने लगीं, जिससे वहां...