Chennai

  • चक्रवाती तूफान में लापता चेन्नई के नौ मछुआरों में से पांच की मौत

    तमिलनाडु के कासिमेदु बंदरगाह से 29 अक्टूबर को समुद्र में गए नौ मछुआरों में से पांच की मौत हो गई है। चक्रवाती तूफान के दौरान बीच समुद्र में फंसने और 3 नवंबर से संपर्क टूटने के बाद गुरुवार शाम तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने मृतक मछुआरों के परिवारों को 7-7 लाख रुपये की अनुग्रह राशि (मुआवजा) देने की घोषणा की है। इन मछुआरों के शव आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में बहकर किनारे पहुंचे हैं। राज्य सरकार के खर्च पर शवों की पहचान करने और उन्हें वापस लाने के लिए मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों की एक टीम भेजी गई है।...