Chhattisgarh Assembly

  • छत्तीसगढ़ विधानसभा : कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव ध्वनिमत से खारिज

    छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें एवं अंतिम दिन शुक्रवार को करीब 14 घंटे 30 मिनट तक चली विस्तृत चर्चा के बाद कांग्रेस द्वारा साय सरकार के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव शनिवार सुबह 2 से 3 बजे के बीच ध्वनिमत से अस्वीकृत हो गया। चर्चा के समापन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि यह प्रस्ताव सरकार के खिलाफ नहीं, बल्कि प्रदेश की तीन करोड़ जनता के जनादेश के खिलाफ लाया गया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप काम...

  • छत्तीसगढ़ विधानसभा ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया

    विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी शासित छत्तीसगढ़ सरकार ने विधानसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर मंगलवार को धन्यवाद प्रस्ताव पारित किया।  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा पहलगांव में हमारी माता-बहनों का सिंदूर उजाड़ने का काम आतंकवादियों ने किया था। उसके बाद प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में हमारे जवानों ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के केंद्र को नेस्तनाबूद कर दिया। हमारी माताओं-बहनों का सिंदूर उजाड़ने का बदला पीएम मोदी के सकुशल मार्गदर्शन में पूरा हुआ। छत्तीसगढ़ विधानसभा में सर्वसम्मति से उनको धन्यवाद दिया गया और धन्यवाद का प्रस्ताव पास किया गया। कांग्रेस विधायकों के बॉयकॉट पर...