छत्तीसगढ़: बिलासपुर ट्रेन हादसे में 11 यात्रियों की मौत, मुख्यमंत्री ने की मुआवजे की घोषणा
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार को बड़ा रेल हादसा हुआ है। लालखदान के पास हावड़ा रूट पर पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी आमने-सामने से टकरा गई। इस दौरान यात्री ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे में मृतकों की संख्या 4 से बढ़कर 11 हो गई है। 20 यात्री घायल हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई और यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि मरने वाले लोगों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने रेस्क्यू टीम और मेडिकल यूनिट लगातार ऑपरेशन चला रही...