मोदी से मिलने से बचे मान!
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं। कहा गया कि उनका पल्स रेट कम हो गया था। हो सकता है कि सच में उनकी सेहत ठीक नहीं हो लेकिन कई जानकार नेता उनकी बीमारी को राजनीतिक मान रहे हैं। उन्होंने आठ सितंबर को अस्पताल में ही कैबिनेट की बैठक बुलाई थी। इसके एक दिन बाद नौ सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पंजाब का दौरा करना था। तभी कहा जा रहा है कि वे जान बूझकर ऐसे समय अस्पताल में भर्ती होने गए, जब प्रधानमंत्री का दौरा होना था। इसका मकसद प्रधानमंत्री से...