मुख्यमंत्री विजय भी दावेदार हो गए
कांग्रेस के लिए बहुत मुश्किल है। किसी तरह से पार्टी राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद के दावेदार के तौर पर तैयार करके लॉन्च करना चाहती है तब तक कोई न कोई नया दावेदार खड़ा हो जाता है। प्रधानमंत्री पद के नए दावेदार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय हैं। उनकी पार्टी चाहती है कि अगले चुनाव में अखिल भारतीय स्तर पर विजय का चेहरा दिखाया जाए। अब यहां कांग्रेस की दोहरी समस्या हो गई है। एक समस्या राहुल गांधी की दावेदारी को मिलने वाली चुनौती है तो दूसरी समस्या यह है कि दक्षिण भारत में कांग्रेस की बजाय लोग विजय...