चित्रांगदा सिंह ने फिल्म सेट्स पर लंबी शिफ्ट को लेकर जताई चिंता
फिल्म इंडस्ट्री में किसी प्रोजेक्ट के हिट होने का श्रेय कलाकारों को और निर्माताओं को दिया जाता है, लेकिन कैमरे के पीछे काम करने वाले लोग, जैसे लाइटिंग टीम, आर्ट टीम, कैमरा और सेट वर्कर्स, भी फिल्म बनाने में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं। इन लोगों की मेहनत और समय का कोई खास ध्यान नहीं रखा जाता। इस मुद्दे को लेकर अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने अपनी राय साझा की और बताया कि अब समय आ गया है कि इस बातचीत में केवल एक्टर्स नहीं, बल्कि पूरे क्रू को शामिल किया जाए। आईएएनएस से बात करते हुए चित्रांगदा ने कहा, ''फिल्म...