नागरिक तो सिर्फ सरकारी अधिकारी!
इस देश का नागरिक कौन है? यह सवाल फिर 140 करोड़ लोगों के सामने है। अब तक मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआऱ के मामले में बार बार यह कहा जा रहा था कि आधार या वोटर आईडी कार्ड नागरिकता का आधार नहीं है। यह सिर्फ पहचान या वोट डालने के लिए है। लेकिन अब सरकार ने कहा है कि पासपोर्ट भी नागरिकता प्रमाणित करने वाला दस्तावेज नहीं है। सोचें, पासपोर्ट बनाते समय कितनी तरह की जांच होती है, कितने तरह की पूछताछ होती है, जन्म स्थान से लेकर अस्थायी पते तक की जांच की जाती है और...