संसद तक पहुंचा यूथ सैलाब
नई दिल्ली। जंतर मंतर पर पिछले 22 दिन से प्रदर्शन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के कार्यकर्ता और उनके समर्थन में पहुंचे हजारों युवाओं ने सोमवार को पुलिस की अनुमति नहीं मिलने के बावजूद संसद भवन की ओर मार्च किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और संसद भवन के काफी नजदीक तक पहुंच गए। आनन फानन में संसद के सारे दरवाजे बंद किए गए और सुरक्षा बढ़ाई। संसद की सुरक्षा में लगे अधिकारियों ने बाद में कहा कि उन्होंने प्रदर्शन की तीव्रता और इसकी व्यापकता का गलत आकलन किया था। इससे पहले रविवार की रात से ही जंतर...