दिल्ली मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह का मिनट टू मिनट शेड्यूल आया सामने
delhi cm oath ceremony : दिल्ली में 20 फरवरी को मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर निमंत्रण की पहली कॉपी सामने आई है। इस निमंत्रण पत्र में मुख्य सचिव की तरफ से सभी लोगों को समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। निमंत्रण पत्र के मुताबिक, यह शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे होगा। इसके साथ ही शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए कुछ दिशानिर्देश भी दिए गए हैं। इसके मुताबिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले इच्छुक सुबह 11 बजे तक अपना स्थान ग्रहण कर लेंगे।...