दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता के साथ 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ
delhi CM Rekha Gupta : दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इन मंत्रियों में प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंदर इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं। उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सबसे पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को शपथ दिलवाई इसके बाद प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा, पंकज कुमार सिंह और अंत में रविंदर इंद्राज सिंह ने शपथ ली। शपथ ग्रहण में रामलीला मैदान खचाखच भरा था। शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन अलग-अलग मंच तैयार किए गए। (delhi CM Rekha Gupta)...