बिहार में बड़ा उत्सव क्यों नहीं हुआ?
बिहार में या उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में राजनीतिक मामलों में बाल की खाल खूब निकाली जाती है। हर व्यक्ति हर घटनाक्रम की व्याख्या करता है। सो, बिहार में सत्ता परिवर्तन हुआ, 20 साल के बाद नीतीश कुमार की मुख्यमंत्री पद से विदाई हुई और भाजपा का पहला मुख्यमंत्री बना तो इसकी कई पहलुओं से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा के पहले से बिहार भाजपा का एक बड़ा समूह और वैचारिक रूप से भाजपा व आरएसएस का समर्थन करने वाले पत्रकारों का एक समूह इस प्रचार में लगा था कि कोई संघ और भाजपा का पुराना नेता...