केरल में कौन बनेगा मुख्यमंत्री?
केरल में कांग्रेस का मुख्यमंत्री राहुल गांधी तय करेंगे। उनकी सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने पहले कहा था कि अगर कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ चुनाव जीतता है तो मौजूदा नेता प्रतिपक्ष वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। मुस्लिम लीग ने यह भी कहा था कि उसका समर्थन सतीशन को मिलेगा। य़ह नतीजों से पहले की बात थी, जब सारे एक्जिट पोल में कहा जा रहा था कि केरल में नजदीकी मुकाबला होगा। ऐसा लग रहा था कि मुस्लिम लीग के बगैर यूडीएफ की सरकार नहीं बन पाएगी। लेकिन अब स्थिति ऐसी नहीं है। केरल के चुनाव नतीजों...