चौथी बार बढ़ी सीएनजी की कीमत
नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमत में बड़ी बढ़ोतरी के एक दिन बाद एक बार फिर सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी की गई है। सरकार ने मंगलवार को सीएनजी के दाम में दो रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की। पिछले दो हफ्ते में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस यानी सीएनजी के दाम चौथी बार बढ़े हैं। कुल मिला कर सीएनजी के दाम में छह रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी हो गई है। पेट्रोल के दाम में 7.40 रुपए और डीजल में 7.50 रुपए लीटर की बढ़ोतरी हो चुकी है। दिल्ली और एनसीआर सहित कई शहरों में सीएनजी के दाम बढ़ाए गए...