रोजाना करें पूर्ण भुजंगासन, मजबूत होगी रीढ़ तो बदन दर्द से मिलेगी मुक्ति
योग के माध्यम से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सकता है। आज के अनियमितता के समय में तो योगासन और भी महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। योग एक्सपर्ट पूर्ण भुजंगासन को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह देते हैं। मोरारजी देसाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ योगा पूर्ण भुजंगासन को एक प्रभावी आसन बताता है। यह भुजंगासन का उन्नत और गहन रूप है, जो रीढ़ की हड्डी को लचीलापन देने के साथ ही पीठ और पूरे शरीर को मजबूत बनाता है और छाती को खोलकर श्वसन क्षमता को बढ़ाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, नियमित अभ्यास से यह आसन कंधों,...