Cold

  • सर्दियों में आसानी से रहें गर्म, अपनाएं ये असरदार टिप्स

    Tips to avoid cold: उत्तर भारत के कई हिस्से इन दिनों घने कोहरे और शीत लहर से जूझ रहे हैं। इस कड़ाके की सर्दी में बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इस मौसम में हाइपोथर्मिया, फ्रॉस्टबाइट और रेस्पिरेटरी प्रॉब्लम बढ़ सकती हैं। लेकिन, ज्यादा चिंता करने वाली बात नहीं है। आज हम आपको कुछ आसान टिप्स बता रहे है जिन्हें अपनाकर आप और आपका परिवार इस सर्दी को सुरक्षित और आरामदायक बना सकते हैं, तो आइए जानते है। लेयर में पहनें गर्म कपड़े सर्दी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि सही कपड़े...

  • पहाड़ों पर बर्फबारी से बढ़ी ठंड

    Cold increased:  जम्मू कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाकों में चल रही भारी बर्फबारी की वजह से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। सोमवार को एक दर्जन राज्यों में शीतलहर जैसी ठंड रही। उत्तर प्रदेश में ठंड की वजह से पिछले 24 घंटे में 15 लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को हालांकि कोहरा कम रहा फिर भी एक सौ से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई है या उन्हें डायवर्ट करना पड़ा है। also read: Champions Trophy 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान! मौसम विभाग ने राजधानी दिल्ली सहित सहित 10 राज्यों पंजाब,...

  • कोहरे, ठंड और प्रदूषण में बढ़ोतरी

    cold pollution:  शनिवार को लगातार दूसरे दिन राजधानी दिल्ली और उत्तर भारत के अनेक इलाकों में घना कोहरा रहा। कोहरे की वजह से दृश्यता इतनी कम हो गई कि सैकड़ों उड़ानें प्रभावित हुईं। कोहरे के साथ ही ठंड में भी बढ़ोतरी हुई है और साथ ही दिल्ली व एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई भी खराब हो गया है। शनिवार को लगातार तीसरे दिन दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। इसकी वजह से दिल्ली में ग्रेडड रिस्पांस एक्शन प्लान यानी ग्रैप के तीसरे चरण की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। also read: देशी गाय के महत्व...

  • दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का कहर, जानिए अन्य राज्य के मौसम का हाल

    Cold: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज यानि मंगलवार को दिल्ली-NCR के अलग-अलग हिस्सों में कोहरे की चादर छाई रही। कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो गई। वाहन चलाते समय लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। मंगलवार सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शीतलहर के कारण और गिरेगा तापमान मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली अनुसार में आज (Tuesday) शीतलहर के कारण न्यूनतम तापमान 4 डिग्री से नीचे जाने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान भी 22 डिग्री तक पहुंच जाएगा। दिन के समय धूप खिली रहेगी। शीत लहर के चलते ठंड का...

  • किस विटामिन की कमी से लगती है अधिक सर्दी? जानिए…

    सर्दियों के मौसम में सभी को ठंड महसूस होती है। लेकिन जहां कुछ लोगों को कम सर्दी लगती है, तो वहीं कुछ लोगों को ज्यादा सर्दी महसूस होती है। अगर आपको भी सर्दी (Cold) अधिक लगती है, तो हो सकता है कि आपके शरीर में एक जरूरी पोषक तत्व की कमी पैदा हो गई हो। जानकारी के लिए बता दें कि एक विटामिन की डेफिशिएंसी की वजह से आपको हर समय ठंड महसूस हो सकती है। सर्दी लगने का कारण अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की कमी है, तो आपको सर्दी लग सकती है। विटामिन बी12 रेड ब्लड सेल्स...

  • सर्दी जुकाम के बाद अगर गला बैठ जाए, तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

    बारिश में भीगने से, ठंडा खाने से या फिर AC में सोने से कई बार गला खराब हो जाता है। सर्दी जुकाम के बाद गला बैठना आम बात है। कई बार जोर से चिल्लाने, खानपान में बदलाव या ज्यादा बोलने से भी गला बैठ जाता है। गला बैठने से आवाज नहीं निकलती, लेकिन उससे ज्यादा परेशान होती है गले में खराश होने पर और गले में दर्द होने पर। गला बैठ जाए तो आप कुछ घरेलू उपाय अपनाकर ठीक कर सकते हैं, तो आइये जानते है क्या हैं घरेलू उपाय? गला बैठ जाए तो अपनाएं ये घरेलू उपाय नमक के...

  • उत्तराखंड में बर्फबारी से ठंड बढ़ी

    देहरादून। उत्तराखंड में गढ़वाल हिमालय (Himalayas) की उंची पहाड़ियों पर सोमवार को ताजा बर्फबारी (snowfall) और निचले इलाकों में बारिश होने से प्रदेश में ठंड ( cold) का कहर बढ़ गया। बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री, औली तथा अन्य उंचाई वाले स्थान हिमपात के बाद बर्फ की मोटी सफेद चादर में लिपट गए जबकि निचले इलाकों में बारिश होने से ठिठुरन और बढ़ गयी। भूधंसाव-ग्रस्त जोशीमठ में भी बारिश हो रही है जहां करीब 250 प्रभावित परिवारों ने अपने घर छोड़कर अस्थाई राहत शिविरों में शरण ली है। मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा, 2500 मीटर या उससे...

  • बद्रीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड में ठंड बढ़ी

    चमोली। उत्तराखंड (Uttarakhand) में मंगलवार को ऊंचाई वाले स्थानों पर मौसम का मिजाज फिर बदलने से यहां ठंड (cold) बढ़ गई है। मौसम विभाग ने राज्य में 24 से 29 जनवरी तक भारी बारिश और बर्फबारी (snowfall) का ऑरेंज एवं पीला अलर्ट जारी किया है। सुबह से बद्रीनाथ, औली, हेमकुंड, जोशीमठ गोपेश्वर में मौसम का मिजाज बदलने से ठंडा का प्रकोप बढ गया है और जिससे तापमान में गिरावट आयी है। इस कारण भू धसांव प्रभावितों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि प्रशासन ने प्रभावितों को राहत शिविरों, होटल, लाज, नगर पालिका अतिथिगृह, धर्मशालाओं और अन्य स्थानों...

  • राजस्थान में कई जगहों पर तापमान में गिरावट

    जयपुर। राजस्थान के बीकानेर और जयपुर संभाग में पिछले 24 घंटे के दौरान न्यूनतम तापमान (temperature) में फिर गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग (Meteorological Department) के प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार रात करौली (Karauli) में न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री और पिलानी (Pilani) में 3.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह, सिरोही में न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री, चूरू में 4.6 डिग्री, सीकर में 5.0 डिग्री, फतेहपुर में 5.7 डिग्री और धौलपुर में 6.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रवक्ता के मुताबिक, राजधानी जयपुर में बीती रात न्यूनतम और अधिकतम तापमान क्रमश: 8.3 डिग्री और 21.1 डिग्री रहा। इस दौरान, राजस्थान...

  • ठंड ने बढ़ाई बच्चों की छुट्टियां, यहां 21 जनवरी तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित

    चंडीगढ | Winter Vacation: पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी ने एक बार फिर से पूरे उत्तर भारत को ठिठुरा दिया है। बर्फबारी के चलते देश के कई राज्य भीषण ठंड की चपेट में आ गए है। ऐसे ही ठंडे हालात हरियाणा के भी है। यहां लगातार गिरते तापमान और गलन ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। ऐसे में हरियाणा सरकार ने बच्चों को ठंड से बचाने के लिए स्कूलों में छुट्टियों को और बढ़ा दिया है। ये भी पढ़ें:- शीजान खान को कोर्ट से नहीं मिली राहत, खारिज हुई जमानत याचिका अब 21 जनवरी तक रहेगा स्कूलों में...

  • दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड

    नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में कड़ाके की ठंड (cold) का दौर जारी है। इसके साथ ही वातावरण में घने कोहरे (dense fog) की चादर छाई होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक सफदरजंग में रविवार को न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं दिल्ली में घने कोहरे के कारण सफदरजंग में विजिबिलिटी 200 मीटर और पालम में 50 मीटर दर्ज की गई। कड़ाके की ठंड ने दिल्ली-एनसीआर को परेशान कर रखा है। रविवार सुबह सफदरजंग बेस स्टेशन पर मिनिमम टेंपरेचर 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। यह सामान्य से 5 डिग्री...

  • राजस्थान के चूरू में पारा शून्य पर पहुंचा

    जयपुर। पूरा राजस्थान कड़ाके की ठंड (cold) की चपेट में है। राज्य के कई इलाकों में पिछले कुछ दिनों से न्यूनतम तापमान (minimum temperature) शून्य डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार रात चूरू (Churu) में पारा शून्य डिग्री, जबकि पिलानी में 0.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सीकर (Sikar) में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री, करौली में 1.2 डिग्री, अंता में 1.6 डिग्री, वनस्थली में 1.7 डिग्री, बीकानेर (Bikaner) में 2.0 डिग्री, अलवर में 2.4 डिग्री, धौलपुर में 2.6 डिग्री, नागौर में 3.3 डिग्री और टोंक में 3.4 डिग्री सेल्सियस रहा। विभाग के अनुसार,...

  • भीषण ठंड से दिल्ली में जनजीवन प्रभावित

    दिल्ली। दिल्ली एनसीआर इस वक्त भीषण ठंड (cold) की चपेट में है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान कुछ जगहों पर 2 डिग्री रहा। कुछ इलाकों में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री भी रहा। लगातार बढ़ रही शीतलहर और ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भीषण ठंड के प्रकोप की वजह से सड़कों पर भीड़ भाड़ भी कम दिखाई दे रही है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव आदि का सहारा ले रहे हैं। कहीं घने कोहरे की वजह से ट्रेनें (trains) लेट चल रही हैं, तो कुछ फ्लाइट्स के टाइमिंग पर भी इसका असर पड़ा है। गौरतलब है कि जनवरी...

  • राजस्थान में सर्दी व धुंध से जनजीवन प्रभावित

    जयपुर। कड़ाके की सर्दी (cold) व धुंध (fog) से राजस्थान के अनेक इलाकों में सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ है। सोमवार रात फतेहपुर सीकर (Fatehpur Sikar) में न्यूनतम तापमान (minimum temperature) शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार रात फतेहपुर सीकर में न्यूनतम तापमान शून्य से एक डिग्री नीचे, चुरू में शून्य से नीचे 0.9 डिग्री, संगरिया में 2.4 डिग्री, पिलानी में 2.6 डिग्री, सीकर में 3.0 डिग्री, गंगानगर में 3.7 डिग्री, नागौर में 4.5 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 4.9 डिग्री, बीकानेर में 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र के अनुसार पूर्वी व...

और लोड करें