Commercial Cylinder

  • कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम 218 रुपए तक बढ़े

    नई दिल्ली। पेट्रोलियम मार्केटिंग कंपनियों ने एक महीने में दूसरी बार कॉमर्शियल गैस की कीमतों में बड़ी बढ़ोतरी की है। एक अप्रैल से कॉमर्शियल गैस के सिलेंडर की कीमत 218 रुपए तक बढ़ गई है। एक महीना पहले एक मार्च को इसकी कीमत 115 रुपए बढ़ाई गई थी। इसके साथ साथ जेट फ्यूल यानी विमानों में भरे जाने वाले ईंधन की कीमत में भी इजाफा किया गया है। जेट फ्यूल की कीमत में 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पहले इसमें सौ फीसदी बढ़ोतरी की बात कही जा रही थी। गौरतलब है कि पश्चिम एशिया में जंग की वजह से...

  • पांच दिन बाद कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति शुरू

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पांच दिन के बाद कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति पर लगी रोक हटा दी है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से  शनिवार को बताया कि देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कॉमर्शियल सिलेंडर का वितरण शुरू कर दिया गया है। गौरतलब है कि सरकार ने नौ मार्च को कॉमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति पर रोक लगाई थी। इसके साथ ही एलपीजी सिलेंडरों की कालाबाजारी और अवैध भंडारण को रोकने के लिए देश भर में छापेमारी तेज कर दी गई है। सरकार ने कहा है कि घरेलू उपभोक्ताओं को घबराने की जरूरत...