Commercial LPG Cylinder

  • वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा

    तेल विपणन कंपनियों ने मंगलवार से होटल, रेस्त्रां आदि में इस्तेमाल होने वाले 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिये हैं। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के अनुसार, 01 सितंबर से दिल्ली में वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर 2,747.50 रुपये का मिलेगा। अगस्त में इसकी कीमत 2,738 रुपये थी। इस प्रकार कीमत 9.50 रुपये बढ़ गयी है। इससे पहले, दिल्ली में जुलाई में इसकी कीमत में 183.5 रुपये और अगस्त में 192 रुपये की कटौती की गयी थी। Also Read : नीट प्रदर्शनकारियों के खिलाफ एफआईआर सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की कोलकाता में...

  • वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 192 रुपये सस्ता

    तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार से 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक रसोई गैस (एलपीजी) सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली में एक अगस्त से वाणिज्यिक एपलीजी सिलेंडर 2,930 रुपये की जगह 2,738 रुपये का मिलेगा। इस प्रकार इसमें 192 रुपये की कटौती की गयी है। वहीं, 14 किलोग्राम वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 942 रुपये पर स्थिर है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में गिरावट के बाद सार्वजनिक तेल विपणन कंपनियों ने वाणिज्यिक उपभोक्ताओं के लिए जुलाई में भी रसोई गैस के दाम घटाये...