Congress MLA

  • कांग्रेस विधायक को अयोग्य ठहराने का विवाद

    मध्य प्रदेश में कांग्रेस के एक विधायक राजेंद्र भारती के खिलाफ दिल्ली की एक अदालत ने सजा सुनाई और उसी दिन आधी रात को विधानसभा का सचिवालय खुलवा कर उनकी सदस्यता समाप्त की गई। दतिया के विधायक राजेंद्र भारती को बैंक फ्रॉड के एक केस में दिल्ली की अदालत ने तीन साल की सजा सुनाई है। उनको अयोग्य ठहराने का मामला कई वजह से दिलचस्प है। एक तो यह तथ्य है कि उन्होंने दतिया में भाजपा के दिग्गज और मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे नरोत्तम मिश्रा को हराया। दूसरी खास बात यह है कि मध्य प्रदेश में राज्यसभा...