सोनिया, खड़गे ने कांग्रेस मुख्यालय का उद्घाटन किया
Congress New Headquarter: करीब 15 साल में बन कर तैयार कांग्रेस मुख्यालय का बुधवार को उद्घाटन हुआ। इसका पता है, ‘इंदिरा गांधी भवन, 9ए, कोटला रोड, नई दिल्ली’। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के अन्य नेताओं की मौजूदगी में बुधवार को इसका उद्घाटन किया। करीब 47 साल बाद पार्टी ने अपना पता बदला है। पिछले करीब 47 साल से कांग्रेस मुख्यालय का पता 24, अकबर रोड, नई दिल्ली था। कोटला रोड पर बने कांग्रेस मुख्यालय की नींव 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने रखी थी। यह भाजपा...