Congress New Headquarter: करीब 15 साल में बन कर तैयार कांग्रेस मुख्यालय का बुधवार को उद्घाटन हुआ। इसका पता है, ‘इंदिरा गांधी भवन, 9ए, कोटला रोड, नई दिल्ली’।
कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस के अन्य नेताओं की मौजूदगी में बुधवार को इसका उद्घाटन किया।
करीब 47 साल बाद पार्टी ने अपना पता बदला है। पिछले करीब 47 साल से कांग्रेस मुख्यालय का पता 24, अकबर रोड, नई दिल्ली था।
कोटला रोड पर बने कांग्रेस मुख्यालय की नींव 2009 में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी ने रखी थी। यह भाजपा मुख्यालय से पांच सौ मीटर की दूरी पर है।
also read: Delhi Elections 2025: कांग्रेस के वादे, 500 रु में गैस सिलेंडर और फ्री राशन…
कांग्रेस ने कहा है कि इसे बनने में 15 साल का समय लगा है और इस पर 252 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।(Congress New Headquarter)
दूसरी ओर भाजपा का मुख्यालय डेढ़ साल में बन कर तैयार हो गया था। कांग्रेस का दावा है कि भाजपा मुख्यालय सात सौ करोड़ रुपए में बना है।
कांग्रेस के नए मुख्यालय का मुख्य दरवाजा सामने की मुख्य सड़क यानी दीनदयाल उपाध्याय मार्ग की ओर नहीं है, बल्कि पीछे की तरफ कोटला मार्ग पर है।(Congress New Headquarter)
कहा जा रहा है कि कांग्रेस नहीं चाहती थी कि उसका पता दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर हो। इसलिए उसने मुख्य सड़क की बजाय दूसरी तरफ कोटला रोड पर पार्टी का मुख्य गेट रखने का फैसला किया।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI

