BJP target Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के ‘इंडियन स्टेट’ से लड़ने वाले बयान पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का घिनौना सच अब उनके नेता ने उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘मैं राहुल गांधी की सराहना करता हूं कि उन्होंने स्पष्ट रूप से वह कहा जो देश जानता है कि वह भारत से लड़ रहे हैं।
यह कोई रहस्य नहीं है कि राहुल और उनके पारिस्थितिकी तंत्र के अर्बन नक्सलियों के साथ घनिष्ठ संबंध हैं’।(BJP target Rahul Gandhi)
also read: दिल्ली चुनाव 2025 : कांग्रेस की पांचवी लिस्ट जारी
नड्डा ने आगे कहा, ‘कांग्रेस के लोग भारत को बदनाम करना चाहते हैं। कांग्रेस का इतिहास उन सभी ताकतों को प्रोत्साहित करता है, जो कमजोर भारत चाहते हैं’।
भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल के अमित मालवीय ने भी लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर किया।
मालवीय ने कहा, ‘राहुल गांधी ने भारतीय राज्य के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। यह सीधे जॉर्ज सोरोस की प्लेबुक से निकला है’।
उन्होंने कहा, ‘राहुल गांधी ने अब भारतीय राज्य के खिलाफ एक खुले युद्ध की घोषणा की है। यह सीधे तौर पर जॉर्ज सोरोस की रणनीति है’।(BJP target Rahul Gandhi)
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI

