खड़गे ने उठाया हल्द्वानी का मुद्दा
नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उत्तराखंड के हल्द्वानी में उनकी सभा स्थल का शुद्धिकरण किए जाने का मुद्दा सदन में उठाया। उन्होंने सदन में कहा, 'मैं हल्द्वानी में था, जहां मैंने रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित किया। वहां लाखों लोग मौजूद थे। उस समय मैंने किसी समुदाय या धर्म का नाम नहीं लिया, बल्कि सिर्फ सरकार के मुद्दों को दोहराया। लेकिन मेरे भाषण के बाद बीजेपी के लोगों ने वहां उस मंच को ‘शुद्ध’ करने के लिए हवन किया'। जिस समय खड़गे ने यह मुद्दा उठाया उस समय सोनिया गांधी...