चुनावी राज्यों से बाहर कांग्रेस की रैली!
यह लाख टके का सवाल है, जो दिल्ली में नहीं, बल्कि चुनावी राज्यों की राजधानियों में पूछा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी चुनाव कैसे लड़ेगी और चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस के पास क्या योजना है? यह सवाल इसलिए पूछा जा रहा है क्योंकि कांग्रेस ने भारत और अमेरिका व्यापार संधि के खिलाफ प्रदर्शन और रैलियों की जो घोषणा की है उसमें किसी चुनावी राज्य का नाम नहीं है। राहुल गांधी अक्सर ऐसा करते हैं। 2025 के अंत में अकेले बिहार में विधानसभा का चुनाव था लेकिन राहुल गांधी ने मतदाता सूची में गड़बड़ी के आरोप लगाने वाले...