डी राजा ने बड़ी पार्टियों पर सवाल उठाया
लोकसभा के बाद हुए राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की हार के बाद से उसकी राजनीति पर सवाल उठने लगे हैं। कांग्रेस के साथ साथ ‘इंडिया’ ब्लॉक की दूसरी बड़ी पार्टियों पर भी सवाल उठ रहे हैं। विपक्षी गठबंधन की एक एक अहम सहयोगी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, सीपीआई के महासचिव डी राजा ने सवाल उठाया है। उन्होंने सिर्फ कांग्रेस का नाम नहीं लिया है। उन्होंने गठबंधन की बड़ी पार्टियों के रुख पर सवाल उठाया है। डी राजा ने कहा है कि बड़ी पार्टियों की एप्रोच की वजह से गठबंधन में समस्या आ रही है और वही एप्रोच चुनावी जीत...