सीआरपीएफ पर हमला करने वाले आतंकी मारे गए
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पिछले दिनों सीआरपीएफ की एक पोस्ट पर अंधाधुंध फायरिंग करके तीन जवानों को घायल कर देने की घटना में शामिल दो आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। आतंकियों ने सीआरपीएफ की पोस्ट पर 30 राउंड गोलियां चलाई थीं। इसका एक वीडियो भी सामने आया था। अब सुरक्षा बलों ने इन आतंकियों को कुलगाम जिले के लारू में मार गिराया। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मरने वाला आतंकी लश्कर ए तैयबा का घाटी में एकमात्र बचा कमांडर लतीफ भट और...