CRPF Bunker

  • जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सीआरपीएफ का बंकर व्हीकल खाई में गिरा, दो जवान शहीद

    जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का बंकर व्हीकल दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। इस हादसे में कम से कम दो जवानों की जान गई है, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सीआरपीएफ ने इस हादसे की पुष्टि की है। फिलहाल, राहत और बचाव कार्य जारी है।   सीआरपीएफ ने जानकारी दी कि ऑपरेशन समाप्त होने के बाद 187 बटालियन का बंकर व्हीकल 18 जवानों को लेकर कदवा से बसंतगढ़ जा रहा था। इसी बीच उधमपुर जिले के बसंतगढ़ तहसील के लोधरा में व्हीकल दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गया। यह दुर्घटना गुरुवार सुबह करीब 10:30 बजे हुई,...