curfew

  • भारत से लगे नेपाल के इलाकों में चौथे दिन भी कर्फ्यू जारी

    नेपाल के कोशी प्रांत में भारत की सीमा से लगे सुनसरी जिले के कई हिस्सों में सांप्रदायिक हिंसा के बाद बृहस्पतिवार को लगातार चौथे दिन अनिश्चितकालीन कर्फ्यू जारी रहा। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं। सुनसरी के सहायक मुख्य जिला अधिकारी पोषण लामिछाने ने कहा कि जिले में सुरक्षा स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जिला प्रशासन ने सोमवार को पहली बार कर्फ्यू लगाया था। बाद में इसका विस्तार करते हुए पूर्व-पश्चिम राजमार्ग समेत 10 इलाकों को इसके दायरे...

  • नागपुर शहर में कर्फ्यू हटा

    नागपुर। औरंगजेब की कब्र हटाने के लिए हुए विरोध प्रदर्शन और उसके बाद हुई सांप्रदायिक हिंसा के बाद अब नागपुर शहर में शांति लौट रही है। नागपुर में सोमवार, 17 मार्च को हुई हिंसा के छह दिन बाद शहर में पूरी तरह से कर्फ्यू हटा लिया गया है। पुलिस कमिश्नर ने रविवार को दोपहर तीन बजे से बाकी बचे कोतवाली, तहसील, गणेशपेठ और यशोधरा नगर पुलिस थाना इलाकों से कर्फ्यू हटाने का आदेश दिया। हालांकि, संवेदनशील इलाकों में पुलिस तैनाती के साथ गश्त जारी रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को नागपुर के दौरे पर आने वाले हैं। इससे पहले...