सीवी आनंद बोस के बाद किसकी बारी?
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद से सीवी आनंद बोस को हटा दिया गया। वे आईएएस अधिकारी रहे हैं। बंगाली हैं लेकिन तमिलनाडु में रहते थे। उनको किसी खास मकसद से जगदीप धनखड़ की जगह बंगाल का राज्यपाल बनाया गया था। लेकिन उन्होंने लगता है कि वह मकसद पूरा नहीं किया। पिछले दिनों राज्य सरकार का बजट मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पेश किया। बजट सत्र के पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण हुआ, जिसमें बोस ने सरकार का लिखा पूरा अभिभाषण पढ़ दिया। उन्होंने आरएन रवि, राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर, थावरचंद गहलोत या शिव प्रताप शुक्ल की तरह तमाशा नहीं किया। उसी समय...