cwc meeting

  • कांग्रेस को घर ठीक करना है

    CWC meeting: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्य समिति की विशेष बैठक में कहा कि 2025 का साल कांग्रेस संगठन में बदलाव और मजबूती का होगा। तभी माना जा रहा है कि इस साल कांग्रेस संगठन में कुछ बड़ी फेरबदल होगी। वैसे भी कांग्रेस ने कई राज्यों में प्रदेश कमेटियों को भंग कर दिया है, कई जगह प्रदेश कमेटियां भंग होनी हैं क्योंकि राज्यों में कांग्रेस का चुनावी प्रदर्शन बहुत खराब रहा है कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष तो बना दिए गए लेकिन उनकी बनाई कमेटियों को मंजूरी नहीं दी गई क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष और...

  • चुनाव आयोग पर कांग्रेस का हमला

    बेंगलुरू। कांग्रेस पार्टी ने बेलगावी में पार्टी की कार्य समिति की विशेष बैठक में चुनाव आयोग पर सामूहिक रूप से हमला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी दोनों ने हाल के चुनावों के नतीजों को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि, ‘कुछ न कुछ तो गड़बड़ है’ तो कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए है। गौरतलब है कि 1924 में कांग्रेस के बेलगाम अधिवेशन की पहली और आखिरी बार महात्मा गांधी ने अध्यक्षता की थी। उसके एक सौ साल पूरे होने के मौके पर कांग्रेस ने विशेष कार्यक्रम आयोजित...

  • सोनिया नहीं गईं बेलगावी, चिट्ठी लिख कर संदेश भेजा

    बेंगलुरू। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी महाराष्ट्र के बेलगावी में हुई कांग्रेस कार्य समिति की विशेष बैठक में शामिल नहीं हुईं। उन्होंने चिट्ठी लिख कर अपना संदेश भेजा। सोनिया गांधी ने अपनी चिट्ठी में केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वे महात्मा गांधी की विरासत को मिटाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि देश की सत्ता में बैठे लोगों से महात्मा गांधी की विरासत को खतरा है। सोनिया गांधी ने कहा- महात्मा गांधी वह व्यक्ति थे, जिन्होंने उस समय के सभी बड़े नेताओं को तैयार किया और उनका मार्गदर्शन किया। भाजपा और आरएसएस पर हमला करते हुए...