बेंगलुरू। कांग्रेस संसदीय दल की नेता सोनिया गांधी महाराष्ट्र के बेलगावी में हुई कांग्रेस कार्य समिति की विशेष बैठक में शामिल नहीं हुईं। उन्होंने चिट्ठी लिख कर अपना संदेश भेजा। सोनिया गांधी ने अपनी चिट्ठी में केंद्र सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वे महात्मा गांधी की विरासत को मिटाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि देश की सत्ता में बैठे लोगों से महात्मा गांधी की विरासत को खतरा है।
सोनिया गांधी ने कहा- महात्मा गांधी वह व्यक्ति थे, जिन्होंने उस समय के सभी बड़े नेताओं को तैयार किया और उनका मार्गदर्शन किया। भाजपा और आरएसएस पर हमला करते हुए उन्होंने कहा- इन संगठनों ने कभी भी हमारी आजादी के लिए लड़ाई नहीं लड़ी। उन्होंने महात्मा गांधी का विरोध किया और उनके खिलाफ माहौल बनाया, जिसके कारण उनकी हत्या हुई। वे बापू के हत्यारे का महिमामंडन करते हैं।
Leave a comment
You must be logged in to post a comment.
Image Source: ANI


