कांग्रेस के सहयोगी क्यों खामोश हैं?
यह हैरान करने वाली बात है कि चाहे आरक्षण को लेकर चल रही बहस हो या जाति जनगणना को लेकर उठाए जा रहे सवाल हों, कांग्रेस की सहयोगी पार्टियां इन पर पूरी तरह से खामोश हैं। यहां तक कि मंडल राजनीति से निकली समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल भी खामोश हैं। इक्का दुक्का नेताओं के बयानों के अलावा पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया या किसी तरह के अभियान की घोषणा नहीं हुई है। इन दोनों मामलों में कांग्रेस अकेले लड़ रही है। मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने इसे मुद्दा बनाया है। यह नहीं कहा जा सकता...