कांग्रेस को घर ठीक करना है
CWC meeting: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्य समिति की विशेष बैठक में कहा कि 2025 का साल कांग्रेस संगठन में बदलाव और मजबूती का होगा। तभी माना जा रहा है कि इस साल कांग्रेस संगठन में कुछ बड़ी फेरबदल होगी। वैसे भी कांग्रेस ने कई राज्यों में प्रदेश कमेटियों को भंग कर दिया है, कई जगह प्रदेश कमेटियां भंग होनी हैं क्योंकि राज्यों में कांग्रेस का चुनावी प्रदर्शन बहुत खराब रहा है कई राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष तो बना दिए गए लेकिन उनकी बनाई कमेटियों को मंजूरी नहीं दी गई क्योंकि प्रदेश अध्यक्ष और...