‘अंतिम आबादी’ को जैम मिला तो ठगी भी!
जनधन खाते, आधार और मोबाइल यानी जैम ने लोगों का जीवन निश्चित ही बदला है। पर इन्हीं तीनों चीजों ने लाखों लोगों के जीवन को और उनकी जीवन भर की कमाई को संकट में भी डाला है। याद करें जब नोटबंदी का फैसला विफल होने लगा था और काला धन रोकने का दावा फेल हुआ तो कहा गया था कि इससे डिजिटल लेन देन बढ़ेगी। देश की अर्थव्यवस्था ज्यादा संगठित होगी। उस समय यह भी कहा गया कि लोग नकदी लेकर चलते हैं तो लूट हो जाने या छीन लिए जाने या पैसे गिर जाने का खतरा है। जबकि यदि...