महिलाओं और बच्चों के लिए इंदौर में साइबर वेलनेस सेंटर शुरू
मध्यप्रदेश के इंदौर में साइबर अपराध, ऑनलाइन उत्पीड़न और डिजिटल नुकसान का सामना कर रही महिलाओं और बच्चों को अब एक ही स्थान पर काउंसलिंग के साथ कानूनी और तकनीकी सहायता मिल सकेगी। महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने बुधवार को साइबर वेलनेस सेंटर का उद्घाटन किया। महिला एवं बाल विकास विभाग ने अहान फाउंडेशन के प्रोजेक्ट रिस्पॉन्सिबल नेटिजम और कोगटा फाउंडेशन के सहयोग से केंद्र शुरू किया है। केंद्र का उद्देश्य साइबर घटनाओं के पीड़ितों और सर्वाइवर्स को तत्काल, मुफ्त और संवेदनशील सहायता उपलब्ध कराने के साथ प्रदेश में डिजिटल सुरक्षा और जिम्मेदार ऑनलाइन व्यवहार के लिए...