चक्रवात अकवान से 14 राज्यों में अलर्ट
नई दिल्ली। एक महीने के भीतर तीसरा चक्रवाती तूफान आंध्र प्रदेश और ओडिशा की परेशानी का कारण बनने वाला है। तूफान अर्नब और मुरासू के बाद अब अकवान से खतरा बड़ा है। इसे लेकर 14 राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात अकवान ने रास्ता बदल लिया है और अब यह आंध्र प्रदेश के नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच टकराएगा। मौसम विभाग ने पहले तूफान के आंध्र प्रदेश के नेल्लोर और विशाखापट्टनम के बीच टकराने की बात कही थी। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार दोपहर दो बजे तूफान विशाखापत्तनम से 560 किलोमीटर और...