डी राजा का तीसरी बार महासचिव बनना
भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ के बाद 75 साल की उम्र सीमा का एक और बंधन टूट गया है। भाजपा से बिल्कुल उलट राजनीतिक विचारधारा वाली देश की सबसे पुरानी कम्युनिस्ट पार्टी, सीपीआई ने डी राजा को लगातार तीसरी बार पार्टी का महासचिव चुना है। दिल्ली में हुई पार्टी कांग्रेस में उनको महासचिव चुना गया। इससे पहले मदुरै कांग्रेस में जब वे दूसरी बार महासचिव चुने गए थे तब कहा गया था कि अगली बार वे 75 साल के हो चुके होंगे और पार्टी उनको तीसरी बार महासचिव नहीं चुनेगी। लेकिन जब राजा को तीसरी बार महासचिव चुन...