‘किंग’ के ‘डैडी कूल’ में शाहरुख-करीना का जबरदस्त स्वैग
'तू मिल जाए' में शाहरुख खान के रोमांटिक अंदाज और दमदार एक्शन अवतार से दर्शकों का दिल जीतने के बाद, उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म अब अपने नए धमाकेदार गाने 'डैडी कूल (किंग वर्जन)' के साथ मनोरंजन का स्तर बढ़ाने के लिए तैयार है। शाहरुख खान अभिनीत इस गाने में करीना कपूर खान भी नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि इस गाने के जरिए हिंदी सिनेमा की सबसे पसंदीदा ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक शाहरुख और करीना की जोड़ी 15 साल बाद एक बार फिर साथ आई है, जो दर्शकों के लिए किसी खास तोहफे से कम नहीं है।...