‘दायरा’ के नए पोस्टर्स में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन का दमदार अंदाज
मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी फिल्म 'दायरा' के निर्माताओं ने करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन के सोलो पोस्टर्स जारी किए हैं। पोस्टर्स में दोनों कलाकार अपने किरदारों क्रमश: डीसीपी अजोनी कोहली और डीसीपी रमन कुमार के रूप में नजर आ रहे हैं। करीना कपूर खान डीसीपी अजोनी कोहली के किरदार में बेहद दमदार अंदाज में दिखाई दे रही हैं। उनकी आंखों में गुस्सा और चेहरे पर आत्मविश्वास साफ झलकता है। चलते ट्रकों के बीच दिखाए गए इस पोस्टर में जल्दबाजी, हलचल और रहस्य का माहौल नजर आता है। वहीं, 'दायरा' के लोगो के बीच से गुजरती पुलिस टेप...