कैंसर की नई टैबलेट से मरीजों के ट्यूमर गायब
अग्नाशय (पैंक्रियाटिक) कैंसर के इलाज में एक बड़ी कामयाबी सामने आयी है जिसमें एक शुरुआती चिकित्सकीय परीक्षण में रोजाना ली जाने वाली 'डारैक्सोनरासिब' नामक टैब्लेट को कीमोथेरेपी के साथ देने पर हर 12 में से एक मरीज के स्कैन से कैंसर पूरी तरह गायब हो गया। हाल ही में एडवांस अग्नाशय कैंसर (जो शरीर के अन्य हिस्सों में फैल चुका था) से पीड़ित 61 मरीजों पर किये गये इस चरण-1/2 के परीक्षण में 90 प्रतिशत मरीजों के ट्यूमर का बढ़ना रुक गया। इसके अलावा, 60 प्रतिशत से कुछ अधिक मरीजों के ट्यूमर सिकुड़ गए या खत्म हो गये, जबकि लगभग...