डार्क एनर्जी : ब्रह्मांड को तेजी से फैलाने वाली रहस्यमयी ऊर्जा
अंतरिक्ष कई रहस्यों से भरा पड़ा है। दुनिया भर के वैज्ञानिक इस रहस्य को सुलझाने में लगे हुए हैं, कई के रहस्य सुलझ चुके हैं तो कई आज तक अनसुलझे हैं। 'डार्क एनर्जी' भी एक ऐसे ही रहस्य का नाम है, जिसे वैज्ञानिक ब्रह्मांड को तेजी से फैलाने वाली रहस्यमयी ऊर्जा बताते हैं। अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा के अनुसार, डार्क एनर्जी ब्रह्मांड का सबसे बड़ा रहस्य है। यह एक ऐसी अदृश्य शक्ति है जो पूरे ब्रह्मांड को तेजी से फैला रही है। ब्रह्मांड का लगभग 68 से 70 प्रतिशत हिस्सा इसी डार्क एनर्जी से बना है। यह हमें बताती है...