पुराने घरों का कायाकल्प या शहर की आत्मा का क्षय?
टाउन प्लानिंग में ‘हेरिटेज सेंसिटिव’ दृष्टिकोण जरूरी है। जहां संभव हो, पुरानी वास्तुकला के तत्वों, जैसे बालकनियां, आंगन या स्थानीय सामग्री को नए डिजाइन में शामिल किया जाए। पेड़ों को बचाने और खुले स्थान बढ़ाने पर जोर दिया जाए। रीडेवलपमेंट केवल इमारत बदलने का नहीं, सामुदायिक जीवन को मजबूत करने का माध्यम बने। रीडेवलपमेंट नीति दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण फैसला लिया है। पचास साल से अधिक पुराने, व्यक्तिगत प्लॉट पर बने दो-मंजिला डीडीए मकानों के पुनर्निर्माण और रीडेवलपमेंट के लिए एक समान नीति को मंजूरी दे दी गई है। दिल्ली की कई पुरानी कॉलोनियों...