दीपेंद्र हुड्डा का मामला पीछे हो गया
भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के एक बयान को बड़ा मुद्दा बनाया था, जो उन्होंने कांग्रेस के पूर्व सासंद सज्जन कुमार के निधन पर दिया था। दीपेंद्र ने सज्जन कुमार के निधन को अपूरणीय क्षति करार दिया था। इसके बाद भाजपा उनके ऊपर हमलावर थी और अकाली दल ने तो मोर्चा ही खोला था। लेकिन अब वह मामला दब गया है क्योंकि दिल्ली के तीन भाजपा सांसद उनसे आगे बढ़ कर सज्जन कुमार की शोक सभा में चले गए। दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह विधूड़ी, कमलजीत सहरावत और योगेंद्र चंदोलिया तीनों सज्जन कुमार की श्रद्धांजलि सभा में...