फाइनल में पाकिस्तान हो या श्रीलंका ‘कोई फर्क नहीं पड़ता’: दीप्ति शर्मा
भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने कहा कि महिला एशिया कप टी-20 का फाइनल मुकाबला पाकिस्तान से हो या श्रीलंका के साथ इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। बंगलादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में 40 रनों से जीत दर्ज करने के बाद दीप्ति ने एक सवाल के जवाब में कहा असल में यह उनके नतीजे पर निर्भर करता है, लेकिन भारतीय टीम इस बारे में जानती है। हमारी टीम किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेती। फ़र्क़ नहीं पड़ता कि फ़ाइनल में श्रीलंका आता है या पाकिस्तान, जो भी टीम आए। हम हमेशा एक टीम के तौर पर यही सोचते हैं...